थायरॉयड से छुट्टी पाने का बेस्ट उपाय है यह आसन, जानें करने का तरीका

थायरॉयड से छुट्टी पाने का बेस्ट उपाय है यह आसन, जानें करने का तरीका

सेहतराग टीम

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी व्यक्ति ने अपने स्वास्थ्य ध्यान देना बिल्कुल बंद कर दिया। ऐसे में वह कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। जब तक वह इन सब पर ध्यान देता है तब उसे दवाओं पर निर्भर होना पड़ता है। इनमें से कुछ रोग ऐसे भी जिसमें व्यक्ति को सारी जिंदगी दवाई का सहारा लेना पड़ता है। इनमें एक बीमारी है जिसकी समस्या बढ़ती जा रही है और वह बीमारी है थायरॉइड।

पढ़ें- होम्योपैथी में है थायरॉइड का बेहतर इलाज

थायरॉइड क्या है और इससे क्या स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं (What is Thyroid and Symptoms in Hindi):

प्रत्येक मनुष्य के गले के सामने के भाग में तितली के आकर की एक ग्रंथि होती है, जिसे थायरॉइड ग्लैंड कहते हैं। इससे हॉर्मोंस स्त्रवण होते हैं। ये हार्मोन्स शरीर में बहुत सी क्रियायों को नियंत्रित करते हैं जैसे ग्रोथ, डेवलपमेंट, मेटाबॉलिजम, शरीर के तापमान को नियंत्रित करना आदि। ये मुख्य दो प्रकार के होते हैं। हाईपोथॉयरायडिजम और हायपरथाइरॉयडिज्म। हाईपोथॉयरायडिजम की समस्या में व्यक्ति को बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान होती है। साथ ही उसे वज़न बढ़ने की भी शिकायत रहती है। व्यक्ति को ठंड बर्दाश्त नहीं हो पाती है। इसके अलावा उसके बाल भी काफी सूखे और कमजोर हो जाते हैं। साथ ही कोलेस्ट्रोल होने और दिल की धड़कन कम होने की शिकायत रहती है।  हायपरथाइरॉयडिज्म में व्यक्ति का वज़न कम होने लगता है। उसे गर्मी बर्दाश्त न होने की शिकायत रहती है। पेट में बार-बार गड़बड़ी होना, अचानक से कंपकंपी आना, घबराहट और चिड़चिड़ापन रहना जैसी कई चीज़ें व्यक्ति के साथ होने लगती हैं। साथ ही नींद में भी गड़बड़ी और थकावट से भरा महसूस करना है जैसी समस्याएं भी रहती हैं। ऐसे में योगासन द्वारा आप इस थायरॉइड की समस्या से राहत पा सकते है।

कैसे करें भुजंगासन (How to Do Bhujangasana in Hindi):

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाएं।
  • फिर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें।
  • उसके बद धीरे-धीरे सिर को पीछे की ओर करें।
  • आप जितना पीछे को मुड़ सकते है उतना ही मुंडे। नहीं तो पीठ में दर्द महसूस हो सकता है।
  • अब गहरी सांस लें और छोड़ें। ऐसा कम से कम 5 बार दोहराई।
  • इस तरह इस आसन को 30 से 60 सेकेंड तक करें।

थायरॉयड में कितना फायदेमंद है? 

भुजंगासन खासतौर पर थायरॉइड के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस आसन को रोजाना करने से थायरॉइड के लक्षण कम होने के साथ थकावट और आलस की परेशानी से भी राहत मिलती है। साथ ही इस आसन को करने से वजन कंट्रोल में रहता है। ऐसे में थायरॉइड के शिकार हुए लोगों को इस आसन को जरूर करना चाहिए।

अन्य लाभ

  • इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है।
  • पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है।
  • इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है।
  • पाचन तंत्र बेहतर ढंग से काम करता है।
  • चिंता व तनाव दूर होता है।
  • चेहरे पर ग्लो आता है।
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ने में मदद मिलती है।
  • इसे करने से पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। ऐसे में स्पाइन नर्व को आराम मिलता है।

 

इसे भी पढ़ें-

थायराइड कैंसर ठीक हो सकता है बशर्ते...

थायरॉइड से परेशान रहने वालों के लिए 3 खास योगासन, इन समस्याओं में भी असरदार

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।